फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जिला अस्पताल में अस्थमा और हार्ट से पीड़ित चार मरीजों की मौत

Wed, 28 Dec 2022 05:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी मरीजों की लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी में जिला अस्पताल पहुंचे चार मरीजों की मौत हो गई। इनमें दो अस्थमा से पीड़ित थे, जबकि दो को हार्ट अटैक पड़ा। वहीं, तीन अन्य मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। मंगलवार को अस्पताल की ओपीडी में 632 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन


औंछा थाना क्षेत्र के नगला किशा निवासी मुख्तार सिंह (61) को सोमवार को अस्थमा से दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी साहिब सिंह की पत्नी रामबेटी को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा के चलते सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन ने उन्हें सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान सोमवार की रात उनकी मौत हो गई। 

दो बुजुर्गों की हार्ट से मौत 

कोतवाली थाना क्षेत्र के राजीव गांधी नगर निवासी शोभाराम (70) को सोमवार की रात हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जनपद औरैया के थाना अहिरवा कटरा के गांव रतनपुर समायन निवासी जसरथ सिंह (70) थाना कोतवाली क्षेत्र में अवधनगर निवासी अपनी बेटी के घर आए हुए थे। 

सोमवार की रात उन्हें हार्ट अटैक पड़ा परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को जिला अस्पताल से तीन अन्य मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की मौत हुई है, जबकि दो को मृत अवस्था में लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें