फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चार मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच जिले में बीमारियां पैर पसारने लगी हैं। विगत 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित चार मरीजों की मौत हो गई। इनमें से दो मरीज बुखार और डायरिया से पीड़ित थे। एक मरीज की मौत हृदयघात और एक अन्य की पेट में ब्लीडिंग होने से हुई। इधर, मंगलवार को जिला अस्पताल में 22 मरीजों को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव ललूपुर निवासी रामगोपाल (60) को विगत दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसका उपचार निजी डॉक्टर से करा रहे थे। मंगलवार सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किशनी थाना क्षेत्र के गांव चितायन निवासी शिवचरन सिंह के चार साल के पुत्र यश प्रताप सिंह को विगत कुछ दिन से डायरिया की दिक्कत थी। परिजनों ने उसे सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव ब्योंतीखुर्द निवासी तहसीलदार (40) को सोमवार रात सीने में तेज दर्द उठा। सीने में दर्द के बाद उसे हृदयघात पड़ा तो उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फर्दपुर रोड स्थित ईंट भट्ठा निवासी जागदेव (40) को सोमवार रात अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार उसके पेट के अंदर ब्लीडिंग होने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

----
खान-पान पर दें ध्यान
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. जेजे राम ने कहा कि मौसम में गर्मी और उमस है। ऐसे में खानपान पर अधिक ध्यान देना होगा। तेज मिर्च-मसालों के खाने से बचना होगा। अधिक चिकनाई युक्त खाद्य पदार्थों का भी सेवन न करें। किसी प्रकार की दिक्कत होने पर तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से उपचार लें।
विज्ञापन

-----
जिला अस्पताल में चार मरीजों की मौत हुई है। इनमें दो मरीज अस्पताल में भर्ती थे और दो को मृत हालत में लाया गया था।
डॉ. अरविंद कुमार गर्ग सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें