फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज के वायु विहार में बीएसएफ जवान के घर अप्रैल माह में हुई लूट के आरोपी चार बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में दबोच लिया। दो के पैर में गोली लगी है। बदमाशों ने पुलिस के घेरने पर फायरिंग शुरू कर दी थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि एसओजी और स्वॉट टीम के साथ शाहगंज पुलिस को लूट के खुलासे में लगाया गया था। शुक्रवार रात सूचना मिली कि गैंग वायु विहार क्षेत्र में एक और वारदात को अंजाम देने वाला है। इस पर पुलिस टीम पहुंच गई। बदमाशों की घेराबंदी कर ली गई। समर्पण के लिए कहा गया तो भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बचाव करते हुए जवाब में गोलियां चलाईं। दो बदमाशों के पैर मेें गोली लग गई। उन्होंने अपने नाम इरशाद और निजाम बताए। दोनों फिरोजाबाद के रामगढ़ स्थित अब्बास नगर निवासी हैं। उन्हें अस्पताल के लिए भेजा गया। वहीं उनके साथी फिरोजाबाद निवासी संजू और बाबा उर्फ अजमेरुद्दीन भाग गए थे। बाद में घेराबंदी करके उन्हें भी पकड़ लिया गया। उनके पास से एक बाइक, तीन तमंचे, कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों पर छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
वायु विहार में 12 अप्रैल को घटना हुई थी। बीएसएफ जवान उर्वेश कुमार की पत्नी रेखा स्कूल से दोनों बेटियों को लेकर आई थीं। तभी बदमाश घुस आए थे। दो अंदर आए, जबकि एक बाहर खड़ा रहा। रेखा बदमाशों से भिड़ गई थीं। इस बीच उनकी सात साल की बेटी अवनी ने सूझबूझ का परिचय दिया और घर से दूर भागकर शोर मचाया। घर के पास ही रहने वाली दादी के घर पहुंच गई थी। घिर जाने के डर से बदमाश भाग गए। पुलिस ने बदमाशों के फुटेज जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें