विस्फोट के बाद घर में जांच करती पुलिसटीम
- फोटो : अमर उजाला
पिनाहट कस्बे के मोहल्ला ताल की पार में गुरुवार दोपहर को एक घर में अचानक हुए विस्फोट से बालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए आगरा में भर्ती कराया गया है।
धमाके के दौरान दौरान छर्रे भी निकले। इसकी सूचना पर बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। विस्फोटक कहां से और क्यों आया, इसकी जांच की जा रही है।
मोहल्ला ताल की पार निवासी गंगा सिंह के बरामदे में गुरुवार को तीन बजे अचानक तेज आवाज के साथ धमाका हुआ, जिससे पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। घबराए लोग गंगा सिंह के घर की ओर दौड़े। बरामदे में गंगा सिंह का बेटा बॉबी (25), रागिनी (25) पत्नी मनीष और प्रियांशु (3) पुत्र मनीष घायल पड़े थे। इन्हें उठाकर लोग सीएचसी पिनाहट गए।