पुलिस ने हिरासत में लिया बस का परिचालक
- फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली टोल प्लाजा के समीप कैंटीन पर गुरुवार की सुबह ढाका-बिहार से दिल्ली जा रही सेमी डीलक्स बस में यात्रियों के बैगों से चार लाख सात हजार रुपये चोरी हो गए। यात्रियों ने ड्राइवर और कंडक्टर पर चोरी का आरोप लगाया।
पुलिस ने केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया। सेमी डीलक्स बस ढाका बिहार से बुधवार को दिल्ली के लिए चली थी। कुल 49 सवारियां थीं। गुरुवार की सुबह करीब छह बजे बस खंदौली टोल प्लाजा के समीप बनी कैंटीन पर आकर रुकी। सवारियों नीचे उतर गई।
थोड़ी देर बाद लौटीं तो कुसुम को उनका बैग खुला मिला। उन्होने बताया कि बैग से चार लाख रुपये चोरी हैं। उनका पति दिल्ली में रंगाई पुताई की ठेकेदारी करता है। वह दिल्ली में पढ़ने वाली बेटी काजल को यह रकम देने जा रही थीं। इस पर अन्य सवारियों ने बैग देखे तो खुले मिले।