आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के खंदौली कस्बे में सोमवार की रात बरात चढ़ाई के दौरान शामिल महिलाओं के साथ वैन सवार युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवकों ने बरात पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें दूल्हे के चाचा सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर वैन समेत भाग निकले। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाना खंदौली में तहरीर दी गई है।