फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में देररात भीषण हादसा: मुगल मोड़ पर कारों की आमने-सामने से टक्कर, मच गई चीखपुकार; चार लोग घायल

Tue, 21 Apr 2026 12:00 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में सोमवार देररारत भीषण हादसा हुआ। कमलानगर के मुगल मोड़ पर कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दयालबाग (थाना न्यू आगरा) से मुगल रोड की तरफ जाने वाले मार्ग पर सोमवार रात 11:30 बजे तेज रफ्तार से दो कारों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। एक कार दीवार से भी टकरा गई। कार में सवार चार दोस्त सवार थे। इनमें से दो एयरबैग खुलने से बच गए। वहीं दूसरी कार में सवार दंपती और दो बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन


ओम नगर, कमला नगर निवासी शशिकांत गाैतम दयालबाग एक शादी समारोह में पत्नी डाॅली, 12 वर्षीय बेटी काव्या और 10 वर्षीय बेटे सूर्यांश के साथ गए थे। रात में वे स्विफ्ट कार से घर वापस जा रहे थे। उन्होंने दयालबाग से मुगल रोड की तरफ जाने वाले लिंक मार्ग पर कार को मोड़ दिया। कुछ आगे चलते ही तेज रफ्तार वरना कार सामने आ गई। शशिकांत ने बताया कि कार इतनी स्पीड में थी कि चालक संभाल नहीं पाया। उनकी कार से टक्कर हुई। इसके बाद वरना कार दयालबाग संस्थान की दीवार से टकरा गई। इससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

वहीं कार में टक्कर लगने से शशिकांत, उनके पत्नी और बच्चे चीखने लगा। घटना की जानकारी पर लोग जुट गए। वर्ना कार में शांति नगर, कमला नगर निवासी चांदी व्यापाारी के बेटे विशेष गोयल, अर्थ गोयल, उनके दोस्त कमला नगर निवासी कृष्णा अग्रवाल और केशव मित्तल सवार थे। यह नहीं पता चल सका कि आखिर कार चला काैन रहा था। आगे बैठे दो युवक एयरबैग खुलने की वजह से बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात रास्ते से कारों को हटाया। वहीं घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें