फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग क्षेत्रों में दो युवतियों सहित चार ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में दो युवतियों सहित चार युवाओं ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। परिजन ने सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भूपतिपुर निवासी 25 वर्षीय जलदेवी ने परिजन से किसी बात पर नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगडने पर परिजन को जानकारी हुई परिजन ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना घिरोर क्षेत्र के गांव कंजाहार निवासी 20 वर्षीय अंजली ने किसी बात पर नाराज होकर घर में रखी जहरीली दवा खा ली। हालत बिगड़ी तो परिजन को जानकारी हुई परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव गडेरी निवासी 25 वर्षीय कुलदीप ने परिजन से किसी बात पर नाराज होकर जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। भोगांव निवासी 20 वर्षीय ध्रुव कुमार ने भी परिजन की नाराजगी के बाद जहर खा लिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें