फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया और सांस की दिक्कत के चलते दो बच्चों सहित चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। डायरिया और सांस लेने में दिक्कत से पीड़ित दो बच्चों सहित चार मरीजों की मंगलवार को मौत हो गई। जिला अस्पताल की ओपीडी में 80 बच्चों को उपचार दिया गया। दो को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया।
विज्ञापन

सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में कुल 625 मरीज पहुंचे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.डीके शाक्य के पास 80 बाल मरीजों को उपचार दिया गया। अधिकतर बच्चे डायरिया और बुखार की चपेट में थे। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव मंछना निवासी चंदन सिंह के सात साल के पुत्र साभी को डायरिया की शिकायत थी। मंगलवार की सुबह परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी के नीरज के ढ़ाई माह के पुत्र अर्पित को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। उसे भी परिजन सुबह अस्पताल लाए उसने दम तोड़ दिया। मोहल्ला देवी रोड चुंगी निवासी 70 वर्षीय अजब सिंह को सांस लेन में दिक्कत पर अस्पताल लाए पर डॉक्टर बचा नहीं सके। गांव जगतपुर निवासी 16 वर्षीय प्रिया पुत्री भूरे को सांस लेने में दिक्कत होने पर सोमवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था यहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
-----
गर्मी के चलते बच्चे बीमार हो रहे हैं। बच्चों के बचाव में किसी प्रकार की लापरवाही ना करें। जरा भी दिक्कत होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से उपचार लें। दो बच्चों को मृत अवस्था में और दो अन्य को अंतिम सांसों में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जेजे राम, प्रभारी ईएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें