फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सामूहिक नकल में चार परीक्षा केंद्र निरस्त, काली सूची में डाले

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने चार परीक्षा केंद्रों को निरस्त करते हुए इन्हें काली सूची में डाल दिया है। बीते दिनों ने सचल दल ने विषम सेमेस्टर की परीक्षा में इन केंद्रों पर सामूहिक नकल पकड़ी थी। भारी मात्रा में नकल सामग्री जब्त भी हुई थी। शुक्रवार से इनके परीक्षार्थियों की परीक्षा अन्य केंद्रों पर कराई जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत स्नातक के बीए, बीएससी, बीकाम प्रथम, तृतीय और पंचम एवं परास्नातक में एमए, एमएससी, एमकाम प्रथम, तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 21 नवंबर से चल रही हैं। स्नातक-परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं स्वकेंद्रों पर हो रही हैं। ये परीक्षाएं आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के करीब 600 काॅलेजों में चल रही हैं।
स्नातक के तृतीय, पंचम और परास्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 275 केंद्रों पर चल रही हैं। बीते दिनों सचल दल और नियंत्रण कक्ष के सीसीटीवी कैमरे के जरिये चार केंद्रों पर सामूहिक नकल पकड़ी थी। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन केंद्रों पर पर्यवेक्षक नियुक्त करते हुए तीन सदस्यीय समिति बनाई। समिति की जांच में सामूहिक नकल की पुष्टि होने पर स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए स्वकेंद्र बनाए गए मनोरमा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी लड़ामदा को निरस्त कर दिया है। यहां के परीक्षार्थियों की परीक्षा अब श्री सिद्धि विनायक एजुकेशनल महाविद्यालय अछनेरा पर होगी।
विज्ञापन

पंडित मनीष शर्मा डिग्री काॅलेज कोटला देवरी रोड परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया है। इसके परीक्षार्थी कैला देवी इंस्टीट्यूट देवरी रोड में परीक्षा देंगे। ठाकुर तेज सिंह महाविद्यालय इरादतनगर परीक्षा केंद्र निरस्त होने पर इसके परीक्षार्थी श्रीमती नथिया देवी डिग्री काॅलेज इरादतनगर में परीक्षा देंगे। एनडी काॅलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी श्यामो का परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया है। इसके परीक्षार्थी श्री जगन्नाथ प्रसाद महाविद्यालय डबरई शमसाबाद रोड पर परीक्षा देंगे।
वुडराॅक डिग्री काॅलेज कोटवन मथुरा में भी सचल दल ने भारी मात्रा में नकल सामग्री जब्त की थी। केंद्र निरस्त होने पर इसके परीक्षार्थी श्री भोला शंकर महिला महाविद्यालय कामर मथुरा में परीक्षा देंगे। इन कॉलेजों को काली सूची में शामिल किया है। भविष्य में इनको केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें