फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बुखार से पीड़ित बच्ची सहित चार की मौत

Sun, 22 Dec 2024 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में अस्थमा और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में बच्ची सहित चार लोगों की मौत हो गई है। जिले में सांस और निमोनिया के 28 मरीज भर्ती किए गए थे। जिसमें से 10 लोगों को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में 1244 को प्राथमिक उपचार दिया गया है।
विज्ञापन

थाना औछा के गांव बढि़यापुर में बुखार से पीड़ित प्रियंका (5) पुत्री लाखन सिंह को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन ने शनिवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लाल मिली फाटक निवासी अफसर सिंह (80) चार दिनों से सांस लेने में परेशानी हो रही थी जिनको परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।
थाना घिरोर के गांव अल्लापुर निवासी शीतला देवी (60) सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जिनको परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। रामनगर कुसमरा निवासी चंदा देवी (64) पत्नी जगदीश को पांच दिनों से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जिनको परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। सीएमएस डाक्टर मदनलाल ने बताया कि बच्ची को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। अन्य तीन लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें