फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसपी ने 2 इंस्पेक्टर और 11 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले

Sun, 22 Dec 2024 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखे जाने को लेकर एसपी ने शनिवार की रात 2 निरीक्षक और 11 उप निरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया है। एक दरोगा का स्थानांतरण निरस्त करते हुए लाइन में रोका है।
विज्ञापन

नए साल का आगाज होने जा रहा है। ऐसे में पुलिस महकमे में भी फेरबदल को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शनिवार को दो निरीक्षक सुभाष चंद्र को पड़रिया चौकी से निरीक्षक अपराध कोतवाली और चौकी करहल गेट से शिव कुमार दोहरे को निरीक्षक अपराध कुरावली बनाया गया है।
इसके अलावा दरोगा कौशलेंद्र को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी नवाटेड़ा बरनाहल, कृपाल सिंह चौकी प्रभारी सिविल लाइन, चौकी प्रभारी सिविल लाइन आदित्य खोखर को नवीगंज चौकी का प्रभारी बनाया है। नवाटेड़ा चौकी से रिंकेश शर्मा करहल गेट चौकी प्रभारी सदर, महेंद्र प्रताप देवी गेट चौकी से कोसमा घिरोर, राम विलास को कोसमा से चौकी प्रभारी देवी गेट, नीलकमल गौतम नवीगंज चौकी से चौकी कस्बा भोगांव, तेेजवीर सिंह ईसई खास से चौकी प्रभारी पड़रिया औंछा, ऊदल सिंह को कुरावली से चौकी प्रभारी ईसई खास औंछा, विकास भारती को कस्बा भोगांव से थाना कोतवाली, वेदप्रकाश को पुलिस लाइन से यातायात में भेजा है। इसके अलावा दरोगा धीरज कुमार को घिरोर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर पुलिस लाइन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें