फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे मध्य प्रदेश के चार श्रद्धालु, गोताखोरों ने तीन बचाए, एक लापता

Sun, 13 May 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
गंगा में युवक की तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कासगंज जिले में गंगा स्नान करने पहुंचे चार श्रद्धालु डूब गए। जिनमें से तीन श्रद्धालुओं को गोताखोरों ने बचा लिया, जबकि एक श्रद्धालु लापता है। गोताखोर लापता श्रद्धालु की तलाश में जुटे हैं। 
विज्ञापन


हादसा कछला गंगा घाट पर रविवार को हुआ। बदायूं की कछला चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर तलाशी का कार्य तेजी से करा रही है। शाम तक लापता श्रद्धालु का पता नहीं चल सका। हादसे के शिकार एक ही परिवार के चार चचेरे भाई हुए। 

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले मनोज (34) पुत्र दर्शन सिंह, कमलेश (40) पुत्र रामगोविंद, जितेंद्र (38) पुत्र जगदीश, दिनेश (28) पुत्र गंगा में स्नान कर रहे थे। तभी अचानक चारों श्रद्धालु फिसलते चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा घाट पर पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
डूबते श्रद्धालुओं ने शोर मचाया। गंगाघाट पर मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी। तीन श्रद्धालुओं को गोताखोर कवायद कर बचाने में कामयाब हो गए। जबकि एक श्रद्धालु दिनेश पुत्र बैजनाथ गोताखोरों को नहीं मिल सका। 

घटना की सूचना पर यूपी 100 पुलिस गंगाघाट पर पहुंची। दिनेश की तलाश के लिए अन्य गोताखोर भी गंगा में उतारे गए, लेकिन दिनेश का पता नहीं लग सका। हादसे की सूचना बदायूं प्रशासन को दी गई। 

सूचना पर राजस्व कर्मी भी मौके पर आ गए। दिनेश के लापता होने से उसके अन्य चचेरे भाईयों का रो रोकर बुरा हाल था। भाइयों ने हादसे की जानकारी मुरैना में परिवारीजनों को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें