फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में निकले चार कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में चार और नए मामले कोरोना के सामने आए हैं। इनमें से तीन बाहर के रहने वाले हैं। जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1985 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 29 मार्च को कराई गई आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट विभाग को प्राप्त हो गई है। इस रिपोर्ट में एक युवक बदायूं का निवासी है। यह युवक जिले में किसी कार्य से आया था।
विज्ञापन

जबकि दो युवक एटा के निवासी हैं। इनमें से एटा के नगला जवारी का युवक सूरत से होली पर अपने घर आया हुआ था। कासगंज से एटा जाते समय उसकी जांच कराई गई थी। जबकि एटा के नगला रंणधीर का रहने वाला युवक जिला में सामना लेने के लिए आया था। यहां हुई जांच में उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं एक युवक गंजडुंडवारा के मोहल्ला मंसूर का निवासी है। संक्रमितों के मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनसे संपर्क साधना शुरू कर दिया। गंजड़ुंडवारा के युवक ने अपने को फरुर्खाबाद में होना बताया। जिससे उसको होम आइसोलेट नहीं किया जा सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें