फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने समय से पहले टीका लगाने का बनाया दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल स्थित जीरियाटिक वार्ड में कोरोना टीकाकरण के लिए तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी शुक्रवार को सीएमएस मिले। उन्होंने एक भाजपा नेता सहित कुछ अन्य लोगों पर जबरन समय से पहले कोरोना टीके की दूसरी डोज लगवाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। स्वास्थ्यकर्मियों ने सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों ने शिकायत करते हुए कहा है कि वह शुक्रवार को जीरियाटिक वार्ड में कोरोना टीका लगा रहे थे। इसी दौरान एक भाजपा नेता पहुंचे। उन्होंने कोरोना का दूसरा डोज लगाने की बात कही। प्रथम डोज के बाद दूसरे डोज का समय पूरा न होने के चलते यहां तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों ने टीकाकरण से मना कर दिया। इस पर वे झगड़े पर उतारू हो गए।
उन्होंने पूरे मामले से अवगत कराते हुए प्रतिदिन लोगों की ओर से दबंगई करने की शिकायत की। इस पर सीएमएस ने कर्मचारियों को जल्द सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने का आश्वासन दिया। काफी समझाने के बाद कर्मचारी लौट गए। शिकायत करने वालों में शिवचरन, नीरज, राहुल, विपिन, सुनील और रामकिशन आदि स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन

छह से आठ सप्ताह पर दूसरा डोज देने का है नियम
जीरियाटिक वार्ड में तैनात वैक्सीनेटर शिवचरन ने बताया कि शासन ने छह से आठ सप्ताह में कोरोना टीकाकरण का दूसरा डोज देने का आदेश दिया है। लेकिन लोग यहां आकर जबरन समय से पहले ही दूसरा डोज लगाने के लिए दबाव बनाते हैं, जो सही नहीं है। सुरक्षा न होने के चलते मजबूरन उन्हें दूसरा डोज लगाना पड़ता है।
कोरोना का टीका शासन की ओर से तय गाइड लाइन के हिसाब से लगाया जा रहा है। दूसरी डोज के लिए भी समय सीमा निर्धारित है। शहर की जनता से अपील है कि वह स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करें। स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से की गई शिकायत के संबंध में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. अशोक कुमार, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें