हादसे में सनी, धर्मवीर उर्फ बहादुर व अनुज की मौत हो गई। सूरज को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया है जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
एक साथ चार बच्चों की मौत से गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने बताया कि ईंट पथाई के लिए भट्ठे के पास मिट्टी की खोदाई की गई थी। हाल ही में हुई बारिश का पानी गड्ढे में भर गया। पानी में नहाते समय हादसा हुआ। थानाध्यक्ष बरनाहल सुरेशचंद्र शर्मा ने बताया कि पानी में डूबने से बच्चों की मौत हुई है।