वहीं सकीट के मोहल्ला काजी निवासी युवक तमिलनाडु से 26 मई को आया था और सीधे क्वारंटीन सेंटर पर पहुंचा। जहां उसका भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया। उसे भी कोरोना की पुष्टि हुई। इसके साथ ही अलीगंज क्षेत्र के गांव खरसुलिया निवासी दो व्यक्ति दिल्ली में काम करते हैं। 26 मई को वह भी दिल्ली से लौटकर आए।
उन्हें बस स्टैंड पर संदिग्ध मानते हुए स्वास्थ्य टीम ने डिग्री कॉलेज मेें क्वारंटीन कराया था। जहां रविवार को दोनों व्यक्तियों को कोरोना की पुष्टि हुई। एक साथ चार युवकों को कोरोना की पुष्टि होने पर स्वस्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में चारों मरीजों को बागवाला स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हॉटस्पॉट सिविल लाइंस में हार्ट अटैक से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
तमिलनाडु में कपड़े की लगाता था फेरी
सकीट के मोहल्ला काजी निवासी युवक तमिलनाडु में कपड़े की फेरी लगाता था। उसके पॉजिटिव आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंच गई। जहां घर के नौ सदस्यों को होम क्वारंटीन कराया। वहीं मोहल्ले के लोगों में भय का माहौल है।