फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चार कारों में लगी आग, चंद मिनटों में जलकर हुईं राख

Tue, 27 Dec 2022 01:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में आग लगने से चार कारें जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पाया। घटना से लोगों में दहशत है। वह कार बाहर खड़ी करने को लेकर सशंकित हैं।  
विज्ञापन
आग लगने से चार कारें जलकर राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में चार खड़ी कारों में आग  लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में गाड़ियां जलकर राख हो गईं। आग की लपटें देख मौके पर भीड़ का जमावड़ा हो गया। लोगों ने इसकी सूचना फायर विभाग को दी। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


घटना कोतवाली क्षेत्र के सौख अड्डा स्थित जंक्शन रोड की है। यहां सड़क किनारे स्विफ्ट डिजायर, सिवफ्ट वीडीआई, टाटा जेक्स, स्कॉर्पियो खड़ी थीं। इसमें एक कार में अचानक आग लग गई। इससे वह धू-धू कर जलने लगी। आग इतनी तेज थी कि चारों गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते तारों गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं. 

घटना देख आसपास के लोगों व राहगीरों का जमावड़ा हो गया। लोगों ने इसकी सूचना फायर टीम को दी। सूचना पर फायर टीम मौके पर पहुंची। उसने आग पर काबू पर काबू पाया। तब तक चारों कार जलकर राख हो गईं। घटना से लोगों में दहशत है। आग किस कारण से लगी, इसका पता नहीं चल सका है। यह चारो कार स्थानीय निवासी टारजन की बताई जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें