फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वयंपाठियों के लिए नवंबर और दिसंबर में लगेंगे चार शिविर

Wed, 12 Nov 2025 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शासन के निर्देश पर पत्राचार से इंटरमीडिएट करने वाले अभ्यर्थियों के लिए चार शिविर लगाए जाएंगे। नवंबर और दिसंबर में 40 दिन तक शिविर लगाकर स्वयंपाठियों को विज्ञान का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी में आयोजित होगा।
विज्ञापन

राजकीय इंटर काॅलेज मैनपुरी के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि राजकीय इंटर काॅलेज मैनपुरी को इंटर मीडिएट परीक्षा के लिए पत्राचार केंद्र बनाया गया है। विज्ञान वर्ग के स्वयंपाठियों के लिए विज्ञान प्रयोगात्मक संपर्क शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रथम समान्य शिविर 10 नवंबर से शुरू हो गया है जो 19 नवंबर तक चलेगा। वहीं द्वितीय शिविर 20 नवंबर से 29 नवंबर तक आयोजित होगा। तृतीय शिविर एक दिसंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित होगा। जबकि चतुर्थ शिविर का आयोजन 11 दिसंबर से 20 दिसंबर तक किया जाएगा। प्रधानाचार्य ने बताया कि शिविर में विज्ञान वर्ग में पंजीकृत स्वयंपाठियों की विज्ञान की समस्याओं का शिक्षक निदान करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि जिनके यहां से स्वयंपाठियों ने बोर्ड के लिए आवेदन किया है, वे राजकीय इंटर कॉलेज में लगने वाले शिविरों में संबंधित अभ्यर्थियों को प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें