फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दुकान में की तोड़फोड़, जातिसूचक गालियां देकर किया अपमानित

Wed, 12 Nov 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। नहर पुल घिरोर रोड पर स्थित मीट की दुकान पर सोमवार शाम को अराजक तत्वों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान दुकान में तोड़फोड़ करने के साथ ही दुकानदार को जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया गया। लूट करने का आरोप भी लगाया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला वैदनटोला निवासी उदयवीर ने बताया कि वह घिरोर रोड पर मीट की दुकान चलाते हैं। सोमवार शाम को कस्बा के रहने वाले गैर समुदाय के नामजद लोग दुकान पर आए और उन्हें जातिसूचक गालियां देकर अपमानित करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ कर दी। उदयवीर ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने लूटपाट भी की है। लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी जान से मार डालने की धमकी देकर चले गए। उक्त घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें