फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब और यूरिया के साथ पकड़े चार धंधेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पुलिस कच्ची शराब व करीब साढे़ पांच किलो यूरिया बरामद किया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह ने बताया कि बबलू सिंह और विमल कुमार निवासी गिहार कालोनी के कब्जे से कच्ची शराब व 400 ग्राम यूरिया बरामद हुआ। वहीं गांव गोकुलपुर के पास दबिश के दौरान शिशुपाल सिंह और विदेशपाल को पकड़ा। उनके कब्जे से कच्ची शराब व करीब पांच किलो यूरिया, उपकरण बरामद हुए।
सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। वहीं एक अन्य कार्रवाई में सदर कोतवाली पुलिस ने पवन उर्फ बबलू उर्फ विशाल निवासी मोहल्ला छपट्टी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से कच्ची शराब व उसमें मिलाने के लिए रखा 300 ग्राम यूरिया मिला। पकड़े गए सभी आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें