एसएसपी ने बताया कि रंजना वर्मा निवासी कृष्णापुरम, बिड़ला मंदिर अग्रिम जमानत पर हैं। इसके अलावा 16 जालसाजों की तलाश की जा रही है। जल्द ही यह फरार आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। कोतवाल विजय कुमार सिंह, एसआई अवधेश पुरोहित, एसआई योगेश नागर, एसआई विजय कुमार, एसआई गुरुदास गौतम, एसआई सुभाष चंद आदि टीम में शामिल रहे।
केनरा से 1.35 करोड़ व एसबीआई से 1.45 करोड़ रुपये लिए
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि बुलट गोल्ड लोन लेने पर एक साल तक बैंक में किश्त जमा करने की जरूरत नहीं है। फिर भी हर तीन माह में बैंक गोल्ड लोन लेने का ऑडिट कराती है। मास्टरमाइंड राजेश अग्रवाल ने केनरा बैंक की दो शाखाओं ने 1.35 करोड़ और एसबीआई की दो शाखाओं से 1.45 करोड़ रुपये नकली सोने के जेवरात गिरवी रखकर हड़पे हैं।
बुलट गोल्ड लोन पर 65 प्रतिशत का सोना गिरवी रखा जाता है जबकि सामान्य गोल्ड लोन पर 75 प्रतिशत का सोना गिरवी रखा जाता है। इन जालसाजों ने दोनों तरह के लोन बैंकों की चार बैंकों से लिए हैं।