आगरा: गांजी तस्करी में पकड़ी गईं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
तेलंगाना एक्सप्रेस से गांजा लेकर दिल्ली जा रहीं तीन महिलाओं और एक युवक को आगरा कैंट स्टेशन पर शनिवार की सुबह जीआरपी ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। उनके पास से 30 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 2.70 लाख रुपये है। चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है।
आगरा कैंट जीआरपी थाने के कार्यवाहक प्रभारी एसआई सुधीर कुमार ने बताया कि शनिवार तड़के करीब चार बजे तेलंगाना एक्सप्रेस की चेकिंग के दौरान एसी कोच ए-2 की तलाशी के लिए संयुक्त टीम पहुंची तो तीन महिलाओं के साथ एक युवक तेजी से ट्रेन से उतरे और स्टेशन के गेट की ओर जाने लगे।
शक होने पर टीम ने उनके टिकट देखे तो वह दिल्ली तक के थे। इस पर पुलिस टीम ने उनके सामान की चेकिंग की तो चारों के पास से गांजे के पैकेट बरामद हुए। 30 किलो गांजा बरामद करने के बाद टीम ने चारों को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मोहम्मद आमिल निवासी मचलई, मूसाजाग, बदायूं, इसी गांव की चिकम रामा उर्फ शाहना पत्नी आलिम, शास्त्रीपुरम, सिकंदरा निवासी रुसखार पत्नी अय्यूब और मंगतई, बिचपुरी निवासी सोनम पठान पत्नी मुबीन बताए। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है।