फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट व चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया (आगरा)। पुलिस ने लूट और चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी शातिर बदमाश हैं। इनके खिलाफ पहले से ही छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सैंया योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सात अप्रैल को ग्राम जसूपुरा थाना मनिया निवासी राहुल की बाइक सैंया से घर जाने के दौरान लूट ली गई थी। शनिवार की रात रात्रि 10 बजे हाईवे पर लुटेरों के आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दो बाइकों पर सवार भागने लगे, जिन्हें सिपाहियों ने पीछा कर कटी चौकी पुल के पास पकड़ा। इनके पास से पुलिस ने चोरी की बाइक, तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम चरत और मुकेश निवासीगण नयापुरा, बाड़ी, धौलपुर बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी चरत पर थाना इरादतनगर में छह मुकदमे दर्ज हैं।
वहीं 12 जून को टेंपो से खेरागढ़ से मनिया जाने के दौरान ग्राम नरीपुरा, खेरागढ़ निवासी मंगल सिंह का मोबाइल फोन और चार हजार रुपये चोरी हो गए थे। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों शमशाद निवासी पिपरई, थाना सागरपाड़ा, धौलपुर व दीनदयाल निवासी ग्राम पिपरई, थाना सराछोला, मुरैना को पकड़ा है। इनके पास से चोरी का मोबाइल फोन व तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें