अछनेरा (आगरा)। रेलवे स्टेशन अछनेरा के समीप रविवार सुबह रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से बाइक सवार रवि (24) की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक मथुरा के थाना फरह के गांव बरौदा निवासी रवि (24)रविवार की सुबह अछनेरा बाजार परचून का सामान लेने आया था। फाटक संख्या 19 पर बंद रेलवे फाटक को पार करने के दौरान उसकी बाइक पटरी के बीच फंस गई। इसी दौरान शंटिंग इंजन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंती जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों बताया कि फाटक के समीप अंडरपास का निर्माण चल रहा है। जिससे फाटक को बंद कर दिया गया है। मौके पर किसी भी गेटमैन की तैनाती भी नहीं है।