50 कैमरे देखे, 25 लोग लगे रहे
पवन के चाचा भीमसेन, भाई राहुल देव ने बताया कि हादसा होने की बात उनके गले नहीं उतर रही थी। इस कारण अपने स्तर से पड़ताल में जुट गए। उनके परिवार के एक रिश्तेदार फौज में हैं। वह भी छुट्टी लेकर आए। भाई पंकज सहित परिवार के 25 लोग पड़ताल में जुटे, जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां के सीसीटीवी फुटेज देखे।
घटनास्थल पर एक थैला मिला था, जिसमें चार टिफिन थे। उन्हें रख लिया। इसमें एक बाइक पर चार युवक नजर आए। बाइक पर पीछे बैठा युवक प्रिया की तरफ हाथ करता है। बुलेट तेज चल रही थी। वो टेंपो में घुस जाती है। इसके बाद उन्होंने बाइक के आने और जाने के रास्तों पर लगे 50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। इसमें पता चला कि बाइक लोहामंडी की तरफ गई थी। पश्चिमपुरी की तरफ से आई थी।
रेलवे में लगने वाली थी नौकरी
राहुल देव ने बताया कि भाई पवन की रेलवे में नौकरी लगने वाली थी। वह गोवाहाटी में ट्रेनिंग कर रहा था। घर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वो आया था। तभी वो अपनी दोस्त के साथ निकला था। हादसे का शिकार हो गया।