शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले हमेशा किए जाएंगे याद
- वीरेंद्र भारतीय इंटर कॉलेज में याद किए गए संस्थापक
ज्योंति। नगर पंचायत ज्योंति खुड़िया स्थित वीरेंद्र भारती इंटर कॉलेज में संस्थापक वीरेंद्र नाथ भारतीय की पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्रबंधक उमेश भारतीय ने शिक्षकों के साथ हवन में आहुतियां दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले हमेशा याद किए जाएंगे।
विद्यालय के प्रबंधक ने प्रधानाचार्य और शिक्षकों के साथ यज्ञ में आहुतियां दीं। पूर्व अध्यापक जैन प्रकाश गुप्ता ने हवन को संपन्न कराया। प्रबंधक उमेश भारतीय ने कहा कि स्वर्गीय वीरेंद्र भारतीय इस पिछड़े क्षेत्र के लिए एक शिक्षा का दीपक बनकर आए। गरीब लोगों के बच्चों को उनके द्वारा स्थापित कॉलेज से शिक्षा मिल सकी। इस दौरान प्रधानाचार्य उमेश चंद यादव, संजय कुमार गुप्ता, जीतेन मोहन गुप्ता, कामरान अंसारी, प्रवीण कुमार, रामवीर सिंह, गजराज सिंह, हरिओम दिनकर, संतोष कुमार, नीरज पाठक मौजूद रहे।