फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 9.25 करोड़ से बनने वाली सड़क का शिलान्यास, सामरा में अंत्येष्टि स्थल भी बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। ग्राम सामरा में लोक निर्माण विभाग की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग 123 से धौरौली (नगला पंजाबी) वाया उत्तू-सामरा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास सोमवार को भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया। बताया कि लगभग 7.400 किलोमीटर लंबी सड़क में 9.25 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वहीं विधायक ने 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अंत्येष्टि स्थल का भी शिलान्यास का किया।
विज्ञापन


समारोह में फतेहपुर सीकरी के भाजपा विधायक ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। क्षेत्र का विकास तेज होगा और ग्रामीणों को बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी। इस मौके पर डॉ. रामेश्वर सिंह, देवेंद्र सिंह उर्फ कल्लन, चंद्रवीर सिंह, कुंवर सिंह, छिद्दी सिंह वर्मा, वीरभान, मनोज सरपंच, टीकेंद्र, नारायण सिंह प्रधान, सुनील, गजेंद्र सिंह प्रधान, वीरपाल मास्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें