आधुनिक मशीनरी ने किया बदलाव
प्रदर्शनी हॉल में आधुनिक मशीनें कारोबारियों की जिज्ञासा बढ़ा रही थीं। इस बार मशीनरी के अलावा मैटेरियल के स्टॉल्स पर खासा फुटफॉल रहा। प्रदर्शनी में एक ही छत के नीचे ट्रेड में आए बदलाव से रूबरू होने का मौका व्यापारियों को मिला।
मीट एट आगरा 2022
- कुल देशों की भागीदारी - 45
- एग्जीबिटर्स -150
- स्टॉल्स- 240
- अनुमानित कारोबार -20 हजार करोड़
- कुल विजिटर्स - 21400
- कुल रजिस्टर्ड ट्रेड विजिटर्स -5731
- भावी उद्यमी विजिटर्स - 4200
समापन में इन्हें मिले पुरस्कार
समापन समारोह में बेस्ट स्टॉल इन इनोवेटिव प्रोडक्ट्स में इमेजिन फाइबर्स प्राइवेट लिमिटेड व एआरएस इंडिया, बेस्ट स्टॉल इन प्रजेंटेशन में अलर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बेस्ट स्टॉल इन मॉल्टी प्रोडक्ट्स का पुरस्कार सरीन इंटरप्राइजेज को दिया गया।