स्मारक पर्यटक
ताजमहल 40000
आगरा किला 9602
सिकंदरा 3122
फतेहपुर सीकरी 2246
एत्माद्दौला 1888
महताब बाग 1286
रामबाग 883
मरियम टूम 164
सीकरी में लगा पर्यटकों का तांता
फतेहपुर सीकरी स्मारक में भी पर्यटकों और जायरीनों का तांता लगा रहा। इसके चलते आगरा गेट और शाहकुली पर जाम की स्थिति रही। सुबह से ही सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में दिनभर भीड़ रही। पहले दिन 2246 पर्यटकों ने सीकरी का दीदार किया। स्मारक में प्रवेश के लिए जोधाबाई और दीवाने आम की बुकिंग विंडो पर टिकट और प्रवेश के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। कुछ पर्यटक प्रतिबंधित स्मारक अनूप तालाब में बैरीकंडिंग लांघकर प्रवेश कर गए। बाद में सुरक्षा गार्डों ने उन्हें बाहर निकाला। वाहनों की पार्किंग में भी सैलानियों को परेशानी हुई।