फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्च्यूनर से भिड़ा ट्रैक्टर: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के पति ने चालक को पीटा, पुलिसकर्मी से अभद्रता, VIDEO

Mon, 05 Oct 2026 08:35 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मथुरा में फॉर्च्यूनर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद विवाद बढ़कर मारपीट और हंगामे में बदल गया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा के पति पर ट्रैक्टर चालक से मारपीट और बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप है।

 
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में मंडी चौराहे पर रविवार रात करीब आठ बजे फॉर्च्यूनर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद हाईवोल्टेज हंगामा हो गया। भाजपा की पूर्व जिला अध्यक्ष मधु शर्मा पति के साथ फॉर्च्यूनर में सवार थीं। टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट तक की नौबत आ गई।
विज्ञापन


 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मधु शर्मा के पति ने ट्रैक्टर चालक से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ भी मारपीट और अभद्रता के आरोप लगे। पुलिसकर्मी को धक्का देकर गिराने की बात भी सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में मधु शर्मा का कहना है कि ट्रैक्टर चालक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मारी और उनके पति से अभद्रता की। उन्होंने पुलिस पर ट्रैक्टर चालक को मौके से निकालने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों के आरोपों के बीच मामला पुलिस तक पहुंच गया। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच और कार्रवाई के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें