फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला: लाइट एंड साउंड शो होगा अपग्रेड

Thu, 28 Apr 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
किला: लाइट एंड साउंड शो होगा अपग्रेड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पांच साल पहले आगरा किले में शुरू हुए लाइट एंड साउंड शो को इस साल अपग्रेड किया जाएगा। पर्यटकों के नाइट स्टे को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए शो की स्क्रिप्ट के साथ नई तकनीकी की लाइटें और साउंड सिस्टम में बदलाव किया जाएगा। दिल्ली की टीम ने इसे लेकर सर्वे किया है।
विज्ञापन

आगरा किला में साल 2011 में 1.75 करोड़ रुपये की लागत से लाइट एंड साउंड शो शुरू किया गया। हिंदी और अंग्रेजी में करीब 55 मिनट का यह शो हर दिन चल रहा है, लेकिन इन पांच सालों में शो की कई लाइटें टूट गईं तो कुछ स्पीकर भी खराब हो गए। तकनीकी दिक्कतों के कारण कई बार पर्यटन निगम को दर्शकों के पैसे भी वापस करने की नौबत भी आई है। हालांकि शो का क्रेेज इस कदर है कि वीक एंड पर यह फुल ही रहता है। दर्शकों ने शो में लाइट और साउंड के  मिसमैच होने के साथ टाइमिंग को लेकर भी शिकायतें की हैं।
आगरा किला में चल रहे लाइट एंड साउंड शो में पुरानी स्क्रिप्ट ही चल रही है। इसके आकर्षक बनाने के लिए पूर्व में कई बार कुछ बदलाव करने के प्रस्ताव लखनऊ भेजे गए थे, लेकिन पर्यटन निगम ने कोई रुचि नहीं दिखाई। इस शो में 108 सर्किट लाइट्स, 100-120 ल्यूमनर, 5-6 डिमर, 4-5 एंपलीफायर्स लगे हैं।
विज्ञापन


ग्यारह सीढ़ी पर भी होगा शो
आगरा किला की तरह ग्यारह सीढ़ी पर भी लाइट एंड साउंड शो शुरू कराने की कवायद हुई है। फिल्म अभिनेत्री रेवती, कमिश्नर प्रदीप भटनागर को लाइट एंड साउंड शो का प्रस्ताव दे चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक आगरा किले का शो भी उसी के मद्देनजर अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें