मंगोलिया के विदेश मंत्री ने किया ताज का दीदार
- फोटो : Amar Ujala
मंगोलिया के विदेश मंत्री ल्यूनदेग पूरेवसूरेन ने बुधवार को ताजमहल देखा। वह भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आए हुए हैं। दिल्ली में मुलाकातों के दौर के बाद बुधवार शाम को मंगोलियाई विदेश मंत्री ने ताजमहल का करीब एक घंटे दीदार किया। प्रशासन और पर्यटन पुलिस की मौजूदगी में मंगोलियाई विदेश मंत्री ल्यूनदेग ने ताजमहल की पच्चीकारी और मुगलों के इतिहास के बारे में जिज्ञासा दिखाई। उन्होंने मुगलिया स्मारकों और उनके रखरखाव पर गाइड से कई सवाल भी किए।