फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमेस्टर परीक्षाओं के फार्म भरे जा रहे, अभी आंतरिक परीक्षाएं नहीं हुईं

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बीए, बीएससी व बीकॉम पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षा कराई जाएंगी। परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। अभी तक कॉलेजों ने आंतरिक परीक्षा शुरू नहीं कराई हैं। जबकि आंतरिक परीक्षाएं मध्य सत्र में ही करा ली जानी थीं।
विज्ञापन

सेल्फ फाइनेंस कॉलेज ही नहीं अभी तक राजकीय व एडेड कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षाएं नहीं कराई जा सकी हैं। अब आंतरिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। सेमेस्टर परीक्षाएं मार्च के दूसरे हफ्ते से प्रस्तावित हैं। आंतरिक परीक्षाएं संपन्न होते ही सेमेस्टर परीक्षाएं आ जाएंगी। छात्र-छात्राओं को अपनी कमियों को दूर करने के लिए पर्याप्त मौका भी नहीं मिल पाएगा। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा वार्षिक परीक्षा के समय कराई जा रही है। इससे सत्र भी प्रभावित होगा।
विश्वविद्यालय की ओर से सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया 18 फरवरी से ही शुरू कराई जानी थी। कुछ तकनीकी कारणों से प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का कहना है कि 19 फरवरी को प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पहली बार सेमेस्टर परीक्षा होगी। उसी के अनुरूप साफ्टवेयर और फीस का ढांचा तैयार किया गया। इससे कुछ समय लग गया।
विज्ञापन

सेंट जोंस कॉलेज व कुछ अन्य कॉलेजों ने आंतरिक परीक्षाएं करा ली हैं। यह अभी आंतरिक परीक्षा के अंक अपलोड नहीं कर पाएंगे। छात्र-छात्राओं की ओर से परीक्षा फॉर्म भरे जाने के बाद ही रोल नंबर जनरेट किए जाएंगे। उन्हीं रोल नंबरों के आधार पर अंक अपलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें