फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: पूर्व कुलपति प्रो. विनय पाठक ने परखीं नैक की तैयारियां,  विभागाध्यक्षों को दिए ये निर्देश

Wed, 09 Oct 2024 09:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

नैक मूल्यांकन की तैयारियों को लेकर पूर्व कुलपति प्रो. विनय पाठक ने खंदारी और पालीवाल पार्क परिसर का जायजा लिया। इस दौरान विभागाध्यक्षों के साथ बैठक भी की।
 
विज्ञापन
प्रो. विनय कुमार पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में नैक मूल्यांकन की तैयारियों जायजा लेने पूर्व कुलपति और वर्तमान में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति प्रो. विनय पाठक मंगलवार को आगरा आए। उन्होंने विश्वविद्यालय के आवासीय परिसरों का दौरा कर तैयारियां परखीं।
विज्ञापन


24, 25 और 26 अक्तूबर को प्रस्तावित नैक मूल्यांकन के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विवि के आवासीय संस्थानों में मरम्मत और सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। साथ ही छात्र सुविधाओं में भी इजाफा किया गया है। सुबह 10 बजे से प्रो. विनय पाठक और संग आए दो अन्य प्रोफेसरों की टीम ने खंदारी में दाऊ दयाल संस्थान, आईईटी, लाइफ साइंस, सेठ पदम चंद जैन संस्थान के साथ ही पालीवाल पार्क परिसर स्थित आईएसएस, केएमआई और सेंट्रल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान कुलपति प्रो. आशुरानी भी साथ रहीं। इसके बाद प्रो. पाठक ने खंदारी परिसर में नैक की टीम व विभागाध्यक्षों के साथ बैठक आवश्यक दिश निर्देश दिए।

26 अक्तूबर तक सभी के अवकाश निरस्त
दीक्षांत समारोह व नैक मूल्यांकन के चलते 26 अक्तूबर तक कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। कुलसचिव के आदेश से जारी पत्र में कहा गया है कि समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के 26 अक्तूबर तक के समस्त अवकाशों को निरस्त किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें