फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एडीएम न्यायिक पर पूर्व फौजियों ने लगाया आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप

Sun, 01 Jun 2025 01:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पूर्व सैनिकों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम न्यायिक ज्ञानेश प्रसाद पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम वित्त एवं राजस्व को कार्रवाई के संबंध में ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


ज्ञापन देते हुए कहा कि यह घटना 30 मई को आयोजित जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की मासिक बैठक के दौरान हुई। पूर्व सैनिकों की ओर से अपनी समस्याओं को रखा जा रहा था। बैठक में जिलाध्यक्ष पूर्व सैनिक सेवा परिषद बृजेश चौबे, नायब सूबेदार अरुण कुमार चौहान, नायब सूबेदार गिरराज सिंह सहित कई पूर्व सैनिक और अधिकारी मौजूद थे। इन्हीं की उपस्थिति में एडीएम न्यायिक ज्ञानेश प्रसाद ने कथित तौर पर ‘फौजियों का दिमाग घुटनों में होता है’ जैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
पूर्व सैनिक संगठन ने इस टिप्पणी को अपने सम्मान के खिलाफ बताते हुए इसकी घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि ज्ञापन के जरिये जिलाधिकारी से मांग की है कि अधिकारी का तत्काल स्थानांतरण किया जाए और उनके खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो वे आगे की कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे। सैनिक, जो देश सेवा में अपना जीवन समर्पित करते हैं, वे इस तरह के अपमानजनक शब्दों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा कुछ नहीं कहा





मैंने पूर्व सैनिकों से बैठक के दौरान ऐसा कुछ नहीं कहा है। सिर्फ उनकी शिकायतों को सुना जा रहा था।

- ज्ञानेश्वर प्रसाद, एडीएम न्यायिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें