भाजपा नेता पुलिस पर दबाव बनाकर झूठे मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे पूर्व सांसद तेजप्रताप ने यह आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बरनाहल में अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले में उन्हें निष्पक्ष जांच व कार्रवाई का भरोसा मिला है। वह एक प्रतिनिधि मंडल भी पीड़ित परिवार से मिलने भेजेंगे।
बरनाहल थाना क्षेत्र में बुधवार को एक अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ छेडख़ानी व मारपीट की घटना के बाद भाजपाइयों द्वारा थाने में हंगामे का मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है।
इस मामले में भाजपाइयों ने भी पीड़ित पक्ष के खिलाफ पुलिस पर दबाव बनाकर डकैती का मामला दर्ज कराया है। वहीं गुरुवार को बसपाइयों के साथ पीड़ित परिवार के लोग व ग्रामीण गलत मामला दर्ज कराए जाने की शिकायत करने पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय से मिले।