मैनपुरी। रविवार को सपा के पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव नगर स्थित सपा कार्यालय पर पहुंचे। यहां उन्होंने बंद कमरें में सपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। सांसद ने पदाधिकारियों को चेताया कि कोई भी पदाधिकारी निकाय चुनाव में विश्वासघात करने की कोशिश न करे। पार्टी नेतृत्व ने चुनाव में जिसे प्रत्याशी बनाया है उसके समर्थन में सहयोग करे। चुनाव बाद विश्वासघात करने वालों पर कार्रवाई होगी।
पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव रविवार की दोपहर एक बजे सपा कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वे अपने कक्ष में गए और यहां वरिष्ठ पदाधिकारियों को बुलाकर कमरा बंद कर लिया। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि सांसद ने सभी पदाधिकारियों को शीर्ष नेतृत्व द्वारा निकाय चुनाव में बनाए गए प्रत्याशियों के समर्थन में जुटने के निर्देश दिए गए। पूर्व सवंसद ने पदाधिकारियों को चेताया कि कुछ जगह से शिकायत मिल रही है कि पार्टी के कुछ लोग विश्वासघात में लगे हुए हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। वे अपनी हरकतों में सुधार लाएं। चुनाव बाद ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी। उन्हें पार्टी से बाहर किया जाएगा।