फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बागियों के सहारे फतह की तैयारी में जुटे सपा और भाजपा

Sun, 30 Apr 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। निकाय चुनाव में जहां सपा और भाजपा दोनों दल अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने में दिन रात एक किए हुए हैं। वहीं दोनों दलों को दूसरों के बागियों पर अधिक भरोसा दिख रहा है। सपा के नेता मान रहे हैं कि भाजपा के बागी नगर पंचायतों में उनकी फतह का रास्ता आसान करेंगे तो वहीं सदर सीट पर भाजपा सपा के बागियों के मैदान में आने से अपनी जीत को लेकर आंकड़े लगा रही है।
विज्ञापन


निकाय चुनाव में सपा और भाजपा दोनों ही दल अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं सपा नेता भाजपा के बागियों पर भी नजर रखे हुए हैं कि वे भाजपा को कितना नुकसान पहुंचा सकते हैं और इसी हिसाब से अपनी जीत का गणित लगा रहे हैं। यही नहीं भाजपा भी सपा के बागियों के सहारे जीत-हार का गणित लगा रही है। निकाय चुनाव में बागियों की बात करें तो किसी एक सीट पर नहीं बल्कि छह नगर पंचायतों में भाजपा प्रत्याशी के लिए बागी मुसीबत बन सकते हैं वहीं सपा के सामने मैनपुरी सदर पर मैदान में आए दो-दो बागी बड़ी चुनौती बनकर सामने आए हैं।


नगर पालिका परिषद मैनपुरी
यहां भाजपा से संगीता वर्मा मैदान में हैं और सपा ने सुमन वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। सपा से बागी हुई साधना गुप्ता की पुत्रवधु नेहा गुप्ता और निर्दलीय प्रत्याशी बनकर मैदान में आईं संतोषी मिश्रा से भाजपा को काफी उम्मीदें हैं। भाजपा मान रही है कि संतोषी मिश्रा और नेहा गुप्ता जितने वोट काटेंगी वह सपा के होंगे। जनता भी यही आंकड़े लगा रही है कि नेहा गुप्ता और संतोषी मिश्रा भाजपा के लिए जीत आसान कर सकती हैं।
विज्ञापन



नगर पंचायत-करहल
नगर पंचायत करहल में सपा ने अब्दुल नईम तो भाजपा ने सचिन वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। पूर्व चेयरमैन संजीव यादव टिकट न मिलने पर भाजपा से बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। इस सीट पर सपा नेताओं को मानना है कि संजीव जितने अधिक वोट काटेगा उतनी ही सपा की जीत आसान होगी। सपा यहां संजीव के सहारे निकाय चुनाव में जीत दर्ज करना चाहती है।


नगर पंचायत-बेवर
नगर पंचायत बेवर से सपा ने अन्नू दीक्षित को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा ने सरितकांट भाटिया को मैदान में उतारा है। यहां भाजपा के पूर्व पदाधिकारी रहे भैयालाल गुप्ता भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। यहां सपा नेता अपनी जीत के लिए भैयालाल गुप्ता पर भी नजर रखे हुए हैं। उनका मानना है कि भैयालाल गुप्ता जितने अधिक वोट काटेंगे सपा का उतना लाभ होगा।


नगर पंचायत- कुसमरा
यहां सपा ने संजय गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है तो भाजपा ने गायत्री देवी को मैदान में उतारा है। यहां भाजपा नेता आलोक अग्रिहोत्री टिकट न मिलने पर बगावत कर मैदान में आ गए हैं। सपा नेता आलोक अग्रिहोत्री के मैदान में आने के बाद अपनी जीत को लेकर गणित बैठाने लगे हैं। सपाइयों का मानना है कि आलोक जितने अधिक वोट प्राप्त करेंगे उतना ही सपा को लाभ मिलेगा।


नगर पंचायत- ज्योंती
नगर पंचायत ज्योंती से सपा ने रश्मि देवी को मैदान में उतारा है जबकि भाजपा ने लक्ष्मी देवी को। यहां भााजपा से बगावत कर अरविंद दिवाकर ने अपनी भाभी ऊषा देवी को जन अधिकार पार्टी से मैदान में उतार दिया है। ऊषा देवी भाजपा के लिए चुनौती खड़ी कर रही हैं। वहीं सपाई ऊषा देवी के मैदान में आने से अपनी राह आसान मानकर चल रहे हैं।


नगर पंचायत- कुरावली
यहां सपा ने अमृता गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं भजपा ने धर्मेंद्र वर्मा को मैदान में उतारा है। भाजपा नेता आलोक गुप्ता यहां बगावत कर बसपा से टिकट लेकर मैदान में आ गए हैं। जिससे यहां भाजपा की चुनौती बढ़ गईहै। वहीं सपा यहां आलोक के सहारे नगर कुरावली फतह की आस लगाए बैठी है। यहां आलोक गुप्ता के लिए भी बसपा से टिकट मांगने वाले संदीप पांडेय बगावत कर गए हैं और वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।


नगर पंचायत- भोगांव
यहां भाजपा ने नेहा तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। सपा ने इस सीट पर कोई प्रत्याशी नहीं उतारा। सपा सांसद डिंपल यादव ने यहां से निर्दलीय प्रत्याशी नसरीन बानो को पार्टी का समर्थन दे दिया है। यहां भाजपा के लिए पूर्व चेयरमैन उपमा दीक्षित बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में आ गई हैं। उपमा दीक्षित के भाजपा से बगावत के बाद सपा यहां अपनी समर्थित नसीन बानो की जीत आसान मानकर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें