फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः शिवपाल का साथ छोड़कर पूर्व विधायक ने थामा भाजपा का दामन

Wed, 21 Aug 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी-करहल
विज्ञापन
पूर्व सपा विधायक मानिक चंद्र लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रीता बहुगुणा जोशी से बातचीत करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश महासचिव पूर्व विधायक मानिकचंद्र यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया है। लखनऊ में भाजपा कार्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, संगठन मंत्री सुनील बंसल की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। 

विज्ञापन


मानिकचंद्र यादव मैनपुरी सदर सीट से सपा के विधायक रहे हैं। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे मानिकचंद्र यादव पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं।

मानिक चंद यादव को साल 1996 में समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में मैनपुरी सीट से टिकट दिया था। इस चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी। साल 2002 में वह चुनाव लड़े लेकिन हार गए। इसके बाद शिवपाल यादव ने जब अलग पार्टी बनाई, तो मानिक चंद यादव ने शिवपाल यादव का दामन थाम लिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें