फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत में 'ब्रह्मांड सुंदरी' का दीदार, पर्यटक बोले- वाह ताज...!

Thu, 25 Oct 2018 04:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताजमहल के साये में पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने गुरुवार को ताजमहल का दीदार किया। वे दोपहर लगभग डेढ़ बजे ताजमहल परिसर पहुंचीं। उन्होंने यहां करीब आधे घंटे का वक्त बिताया। इस दौरान उन्होंने फोटो भी खिंचवाए।
विज्ञापन


ब्लैक जींस, ब्लैक टॉप और ब्लैक हैट के साथ गॉगल्स में सुष्मिता को एकबारगी तो पर्यटक पहचान ही नहीं पाए। जब वे डायना बेंच में फोटो खिंचवाने पहुंची,  तो लोगों ने उन्हें पहचाना। उनके आसपास पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई उनके साथ फोटो खिंचवाने की मशक्कत करता दिखा। अचानक अपने साथ पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी को देखकर लोग चकित रह गए। 

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन को अपने बीच पाकर पर्यटक उनके साथ सेल्फी लेने को बेताब दिखे। सुष्मिता ने भी किसी को निराश नहीं किया। उन्होंने स्कूली छात्राओं के साथ कई फोटो खिंचवाए। इस दौरान वो धूप के कारण असहज दिखीं। 
विज्ञापन


लगभग आधा घंटा ताज में बिताने के बाद सुष्मिता सेन होटल के लिए रवाना हो गईं। सुष्मिता सेन के साथ परिवार के लोग साथ थे। उनकी दोनों बेटियां भी साथ थीं। इन दोनों बेटियों को सुष्मिता सेन ने गोद लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें