फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: अपनी ही सरकार में धरने पर बैठे पूर्व मंत्री, भाजपा विधायक बोले- पुलिस सुनती नहीं है...

Tue, 01 Nov 2022 06:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

अपनी ही सरकार में लगातार यह दूसरा मौका है जब भाजपा विधायक को सदर थाने में धरने पर बैठना पड़ा। इससे पहले मंत्री रहते हुए अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ चुके हैं।
विज्ञापन
थाना सदर में धरने पर बैठे पूर्व मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहते हुए थाना सदर में धरना दे चुके विधायक जीएस धर्मेश मंगलवार को फिर से सदर थाने के एसओ केखिलाफ धरने पर बैठ गए। इस बार भी मामला पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई न करने और एफआईआर दर्ज न करने का रहा। केंद्र और प्रदेश में अपनी सरकार होने पर भी धरने पर बैठे भाजपा विधायक एसएसपी के आश्वासन के बाद धरने से उठे।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को विधायक जीएस धर्मेश ने अपने समर्थकों के साथ सदर थाने के थानाध्यक्ष के खिलाफ धरना दिया। विधायक का आरोप है कि सदर थाने की पुलिस लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने छेड़छाड़ के एक मामले में पुलिस से कार्रवाई के लिए कहा था, पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। पीड़ित की भी सुनवाई नहीं की गई। इस वजह से उन्हें धरने पर बैठना पड़ा। विधायक के धरने पर बैठने पर एसपी ट्रैफिक और अन्य अधिकारी उन्हें मनाने के लिए पहुंचे, पर उन्होंने कहा कि एफआईआर लिखने तक धरने पर बैठे रहेंगे। इस पर एसएसपी ने वार्ता कर उन्हें आश्वासन दिया कि दो दिन में थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। शाम को एफआईआर दर्ज होने के बाद विधायक धरने से हटे।

ये भी पढ़ें - Agra University: पूर्व कार्यवाहक कुलपति प्रो. विनय पाठक पर आगरा में भी दर्ज होगा मुकदमा! STF ने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीड़ितों का उत्पीड़न

आगरा छावनी के विधायक जीएस धर्मेश ने बताया कि कुछ पुलिस इंस्पेक्टर योगी सरकार की छवि धूमिल करने के लिए विरोधी मानसिकता के साथ काम कर रहे हैं। पीड़ितों का ही उत्पीड़न कर रहे हैं, इसलिए मुझे धरने पर बैठना पड़ा। पीड़ित पक्ष की एफआईआर भी नहीं लिखी। एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि एसओ केखिलाफ कार्रवाई होगी, तब धरना खत्म किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें