फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: अब लाइव लोकेशन से तय होगी परीक्षा केंद्र की दूरी, की जा रही ये नई व्यवस्था

Tue, 01 Nov 2022 05:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

इस बार बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्र बनाने पर पहले ऑनलाइन लाइव लोकेशन के जरिए दूरी देखी जाएगी। इसके बाद ही केंद्र का निर्धारण होगा।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा, यूपी बोर्ड परीक्षा, Board Exams - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए विद्यालयों के संचालक अब गलत सूचना नहीं दे सकेंगे। न ही मन मुताबिक तरीके से परीक्षा केंद्र बन सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने लाइव लोकेशन से विद्यालय और परीक्षा केंद्र की वास्तविक दूरी का पता लगाएगा। इससे परीक्षा केंद्र दूर बनाने की शिकायत नहीं रहेगी। विद्यार्थी आसानी से परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएंगे। प्रशासन को भी परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षण में दिक्कत नहीं होगी।

विज्ञापन

 

चल रही परीक्षा की तैयारी 

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं। सकुशल और नकलविहीन परीक्षा के लिए शासन की ओर से कई बदलाव किए जा रहे हैं। दागी और मानक विहीन परीक्षा केंद्र न बनने पाए। इसको लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी की ओर से परीक्षा केंद्र के लिए संभावित विद्यालयों की जांच करके रिपोर्ट भेजी गई है। जल्द ही परीक्षा केंद्र बनाने के लिए विद्यालयों की ओर से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। इसकी कवायद शुरू हो गई है।

पिछले साल बने थे 15 से 20 किमी दूर केंद्र

बीते वर्ष आवेदन के समय दूरी से संबंधित गलत सूचना देने से कई परीक्षा केंद्र 15 से 20 किलोमीटर दूर बन गए थे। परीक्षार्थियों को कठनाई हुई थी, जबकि यथासंभव पांच किलोमीटर की परिधि में ही परीक्षा केंद्र बनाने के निर्देश हैं। इस बार बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्र बनाने पर पहले ऑनलाइन लाइव लोकेशन के जरिए दूरी देखी जाएगी। इसके बाद ही केंद्र का निर्धारण होगा।

ये भी पढ़ें-  Agra: कैसे गड्ढामुक्त होंगी आगरा जिले की सड़कें, पीडब्ल्यूडी ठेकेदारों ने किया गड्ढे भरने से इनकार

कराई जा रही जांच 

डीआईओएस निशा अस्थाना ने बताया कि शासन की ओर से परीक्षा केंद्र के निर्धारण में कई बदलाव किए जा रहे हैं। जांच कराई जा रही है, मानक पूरा करने वाले विद्यालय ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें