फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पूर्व मंत्री के नाती की दबंगई...तीन बार मारी युवती की कार में टक्कर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Wed, 16 Apr 2025 01:06 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पूर्व मंत्री के नाती ने जूता कारोबारी की बेटी की कार में तीन बार टक्कर मारी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, घटना के बाद से युवती का परिवार दहशत में है। गाैरतलब है कि आरोपी हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत पर है।
विज्ञापन
आरोपी दिव्यांश चाैधरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के नाती दिव्यांश चौधरी ने जूता कारोबारी की बेटी की कार में तीन बार टक्कर मारी थी। इस मामले में लापरवाही से गाड़ी चलाना और तोड़फोड़ की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सात साल से कम सजा होने के कारण इनमें गिरफ्तारी नहीं होगी। लेकिन पीड़िता का परिवार दहशत में है।
विज्ञापन


ऋषि मार्ग, शाहगंज की रहने वाली जूता कारोबारी की बेटी सोमवार की रात को अपनी गाड़ी से चालक के साथ मेरठ से लौट रही थी। युवती ने पुलिस को जानकारी दी थी कि एमजी रोड पर हरीपर्वत चौराहे से निकलते ही सफेद इनोवा में आए दिव्यांश ने उनकी गाड़ी के बराबर में लाकर टक्कर मारी। उसने तीन बार कार में टक्कर मारी। 

पीड़िता ने घटना का एक वीडियो भी पुलिस को दिया है। आरोपी हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत पर है। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। युवती की ओर से दिए गए वीडियो में सफेद इनोवा में चालक का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। एसीपी हरीपर्वत का कहना है कि जांच के बाद ही पुलिस कोई कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें