फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री चौधरी बशीर पर पत्नी को पीटने का आरोप, घर पहुंच पुलिस ने कराया मुक्त

Sun, 16 Sep 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पूर्व मंत्री चौधरी बशीर और उनकी पत्नी नगमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी बशीर पर पत्नी की पिटाई करने और बंधक बनाने का आरोप ससुरालियों ने लगाया है। शनिवार को पुलिस पहुंच गई। पुलिस पूर्व मंत्री की पत्नी को थाने ले आई। इस मामले में ससुरालियों ने तहरीर दी है। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री चौधरी बशीर की शादी छह साल पहले पहले शहीद नगर निवासी नगमा के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। कुछ साल पहले पत्नी ने चौधरी बशीर पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में बशीर को गिरफ्तार किया गया था। 

हाल ही में बशीर ने पूर्व विधायक के भाई की पत्नी से निकाह का दावा किया है। एक निकाहनामा भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस मामले में उनके खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये आरोप लगे

नगमा के भाई अब्दुल्ला ने बताया कि रुबीना का मामला सामने आने के बाद बशीर ने नगमा का उत्पीड़न शुरू कर दिया है। अब्दुल्ला ने आरोप लगाया कि बशीर शनिवार को दिल्ली से लौटा था। नगमा मायके में थी। उसने फोन करके बुला लिया। 

आरोप है कि पूर्व मंत्री ने  रात को नगमा की पिटाई कर दी। कमरे में बंद कर दिया। बहन ने फोन कर भाई अबदुल्ला को जानकारी दी। परिजनों ने एसएसपी को फोन किया। बाद में पुलिस ने घर पर पहुंचकर नगमा को मुक्त कराया। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि नगमा परेशान करने की जानकारी मिली थी। दोनों पक्षों को थाने लाया गया है। हालांकि अभी तहरीर नहीं मिली है। वहीं, पूर्व मंत्री चौधरी बशीर ने आरोपों को गलत बताया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें