फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जापान में चमके भारतीय खिलाड़ी, पूर्व कप्तान जगबीर सिंह ने जताई खुशी

Mon, 08 Jun 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप में भारतीय पुरुष टीम के स्वर्ण और महिला टीम के कांस्य पदक जीतने पर पूर्व भारतीय कप्तान जगबीर सिंह ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी को आशीष तानी पूर्ति और नौशीन नाज जैसे नए सितारे मिल गए हैं। ये आने वाले वर्षों में सीनियर टीम की ताकत बन सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीनियर एशिया कप और जूनियर एशिया कप के बाद अब अंडर-18 एशिया कप में भी भारत की सफलता भारतीय हॉकी के मजबूत भविष्य का संकेत है। पुरुष वर्ग के फाइनल में भारत ने मेजबान जापान को 4-1 से हराकर खिताब जीता। इस जीत के सबसे बड़े नायक आशीष तानी पूर्ति रहे, जिन्होंने हैट्रिक लगाई। वह पूरे टूर्नामेंट में 13 गोल के साथ शीर्ष स्कोरर रहे। फाइनल में हैट्रिक आत्मविश्वास को दर्शाता है। इसी तरह महिला वर्ग में भारत ने दक्षिण कोरिया को 3-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। टीम की स्टार खिलाड़ी नौशीन नाज रहीं, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 12 गोल कर शीर्ष गोल स्कोरर बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें