फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व कर्मचारियों ने किया डाटा चोरी, नाैकरी छोड़ बना ली खुद की फर्म; कंपनी को दिया 200 करोड़ का घाटा

Sat, 04 Jul 2026 09:34 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

कर्मचारियों ने नाैकरी के दाैरान कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर्स, रिटेलर्स और ग्राहकों के साथ संबंध बना लिए। कर्मचारियों ने नौकरी के नियुक्ति पत्र में दर्ज शर्तों का उल्लंघन किया। दोनों ने नाैकरी छोड़ने के बाद कर्मचारियों ने नई फर्म बना ली। दोनों कर्मचारियों ने कंपनी को मोटा नुकसान पहुंचाया। 
विज्ञापन
गोदाम में जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोका-कोला और उसके सह-उत्पाद बनाने वाली कंपनी के पूर्व कर्मचारियों ने नौकरी के दौरान करीब 69 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। साजिशन कंपनी के ग्राहकों का डाटा चोरी किया और कंपनी के लैपटॉप से डाटा डिलीट कर दिया। नौकरी के अनुबंध को ताक पर रखते हुए नौकरी छोड़ते ही दूसरी कंपनी बना लीं। दूसरे प्रदेशों से माल लाकर बेचना शुरू कर दिया। इससे कंपनी को करीब 200 करोड़ का घाटा होने का अनुमान लगाया है। कंपनी के प्रतिनिधि ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की। इसके बाद थाना हरीपर्वत में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


संजय प्लेस में वृंदावन एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और उसकी सहयोगी फर्म एसएलएमजी बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड का कार्यालय है। कंपनी के लीगल मैनेजर देवेश कपूर ने कंपनी के पूर्व सेल्स मैनेजर जसप्रीत पुरी और पूर्व एरिया सेल्स मैनेजर भरत कुमार जैन समेत अन्य के खिलाफ संगठित गिरोह चलाकर साजिश, धोखाधड़ी और गबन करने का आरोप लगाया। बताया कि आरोपी जसप्रीत पुरी ने 12 वर्ष 9 माह और भरत कुमार जैन ने 10 वर्ष 7 माह तक कंपनी में नौकरी की। इस दौरान कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर्स, रिटेलर्स और ग्राहकों के साथ संबंध बना लिए। दोनों ने नौकरी के नियुक्ति पत्र में दर्ज शर्तों का उल्लंघन किया। भरत कुमार जैन ने अप्रैल, 2025 में इस्तीफा देकर तत्काल पवन एंटरप्राइजेज नाम की फर्म खोल ली। जसप्रीत पुरी ने जुलाई, 2025 में नौकरी छोड़ने के बाद जैज एंटरप्राइजेज नाम से फर्म रजिस्टर्ड कराई।

आरोप है कि आरोपियों ने साजिश के तहत कंपनी के लैपटॉप से डिस्ट्रीब्यूटर्स और ग्राहकों का गोपनीय और महत्वपूर्ण डाटा और व्यावसायिक रिकॉर्ड चोरी किया और कंपनी के लैपटॉप से इस तरह डिलीट किया कि उसे दोबारा रिकवर न किया जा सके। डाटा का इस्तेमाल कर हाथरस रोड और मलपुरा में बड़े डिपो खोलकर काम शुरू कर दिया। अन्य राज्यों से लाया गया प्रतिबंधित माल भारी मात्रा में रखकर बेचना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


फर्जी ईमेल के जरिये दिया डिस्काउंट
जसप्रीत पुरी ने कंपनी के एक डिस्ट्रीब्यूटर एयर प्लाजा रिटेल होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड, मथुरा से आए माल के ऑर्डर की आपूर्ति कराई। उससे प्राप्त 29,43,202 रुपये कंपनी के खाते में जमा नहीं किए। नियमों को ताक पर रखकर दोनों आरोपियों ने कंपनी के एक अन्य पूर्व कर्मचारी वैभव सचदेवा को ईमेल कर डिस्काउंट दिया। किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर को छूट या क्लेम देने के लिए कंपनी के जोनल वाइस प्रेसिडेंट, मुख्य कार्यकारी अधिकारी या जनरल मैनेजर से ईमेल पर मंजूरी लेना अनिवार्य था। परंतु आरोपियों ने अधिकारियों को जानकारी दिए बिना फर्जी तरीके से अनधिकृत ईमेल के जरिये कई अन्य कंपनियों को नियमों के खिलाफ जाकर बहुत कम दामों पर उत्पाद बेच दिए। अकेले वॉलमार्ट के ऑर्डर में अप्रैल और मई 2025 के बीच 39,51,609 रुपये की छूट देकर गबन किया। इस रकम का इस्तेमाल अपने निजी व्यापार को बढ़ाने में किया।

मथुरा में भी प्राथमिकी, 4 गोदामों पर पहुंची पुलिस
आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों के टेढ़ी बगिया, पथौली, मलपुरा रोड पर शमशाबाद रोड, एकता थाना क्षेत्र स्थित गोदामों पर पहुंची। गोदामों में दूसरे प्रदेशों के साथ आगरा का भी माल मिला है। बरामद माल में अधिकांश को आगरा में बेचने की अनुमति नहीं है। आरोपियों से पुलिस ने बिल और अन्य दस्तावेज मांगे हैं। कंपनी के लीगल मैनेजर ने बताया कि मथुरा में सौंख रोड पर एकेए सिस्टम इंटरप्राइजेज समेत अन्य पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। आरोपियों से भी पूछताछ की जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -सैयद अली अब्बास, पुलिस उपायुक्त सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें