फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की सांप डंसने से मौत

Thu, 14 Nov 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। कोतवाली क्षेत्र में एक बुधवार की देर शाम वृद्ध महिला को घर के काम करते समय सांप ने डंस लिया। महिला के बेहोश होने पर परिजन को इसकी जानकारी मिली। परिजन आनन-फानन में वृद्धा को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला मुंशी निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामदेवी (60) पत्नी रामप्रकाश बुधवार की देर शाम अपने घर के काम कर रहीं थीं। इसी दौरान अचानक उनके दाएं हाथ की अंगुली में किसी ने काट लिया। परिजन ने रात में झाड़ फूंक करने वालों को बुलाया। बृहस्पतिवार की सुबह रामदेवी की तबियत अधिक बिगड़ गई तो परिजन उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
यहां डॉक्टरों ने रामदेवी को मृत घोषित कर दिया। प्रधान धीरेंद्र सिंह ने तहसील प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। एसडीएम प्रदीप कुमार विमल ने बताया कि रामदेवी के परिवार ने कोई भी कानूनी कार्यवाही कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें