फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंगा घाट पर स्नान को उमड़ेंगे श्रद्धालु, रहेगा रूट डायवर्जन

Thu, 14 Nov 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। गंगा स्नान के लिए मार्ग पर वाहनों का दबाव रहता है। जाम के हालात से निपटने लिए यातायात पुलिस ने जिले में रूट डायवर्जन की योजना तैयार की है। इसमें वाहनों को सुरक्षित रास्ते से निकाला जाएगा।
विज्ञापन



यातायात प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व मनाया जाएगा। पर्व पर विभिन्न जनपदों से काफी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा लहरा गंगा घाट व कछला गंगा घाट पर स्नान किया जाएगा। इससे यातायात/जाम की समस्या उत्पन्न होने की संभावना रहेगी। इसे ध्यान में रखते हुए यातायात मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। इसके तहत आज बदायूं बरेली की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राॅला, डीसीएम समस्त प्रकार के व्यावसायिक वाहन) को बदायूं से कादरगंज पुल थाना क्षेत्र सिकंदरपुर वैश्य होकर निकाला जाएगा। जो जनपद कासगंज की सीमा में प्रवेश कर एटा होते हुए गंतव्य को जाएंगे।

एटा से आने वाले समस्त प्रकार के भारी व्यावसायिक वाहनों को सौरभ ढाबा एटा रोड से डायवर्ट कर मंडी तिराहा कासगंज से अमांपुर, सहावर, गंजडुण्डवारा क्षेत्र होते हुए कादरगंज पुल से बदायूं की सीमा में प्रवेश करेंगे। वहीं हाथरस व अलीगढ से बदायूं बरेली की ओर जाने वाले समस्त भारी व्यावसायिक वाहनों को हजारा नहर पुल से डायवर्ट कर मामों बाईपास से गोरहा नहर पुल से डायवर्ट कर सहावर, गंजडुंडवारा क्षेत्र होते हुए कादरगंज पुल से जनपद बदायूं सीमा में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें