देवमुरारी बापू ने बताया कि इस ट्रस्ट में बैरागी, सन्यासी, उदासी आदि संतों को जोड़ा जाएगा और राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य श्रीकृष्ण जन्मभूमि को भी श्रीराम जन्मभूमि की तरह मुक्त कराना है।
उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की पहली बैठक बीते एक फरवरी को वृंदावन में संतों के साथ की गई थी, जिसमें इसके विस्तार का निर्णय लिया गया था। उसी के अनुरूप कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया है।
Ram Mandir: राम की नगरी में महकेगी श्रीकृष्ण के ब्रज की पावन रज, भक्त मनाएंगे उत्सव
बैठक में श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास के उपाध्यक्ष अनुराग तिवारी, संगठन महामंत्री उपदेश दास, महामंत्री नवल बिहारी शरण, मंत्री संत बालक दास, कोषाध्यक्ष कृष्णदास प्रेमियोगी, संगठन महामंत्री संत बृजभूषण बापू, प्रचार मंत्री संत गोपाल दास, महामंत्री बाल कृष्ण दास उपस्थित रहे।
गर्व के पल: बाह के लाल के नाम पर पहले राफेल का नाम, गदगद हुआ वायु सेना प्रमुख का गांव